Shri Giriraj Chalisa -Hindi

|| दोहा ||

बन्दहुँ वीणा वादिनी धरि गणपति को ध्यान |
महाशक्ति राधा सहित, कृष्ण करौ कल्याण ||

सुमिरन करि सब देवगण, गुरु पितु बारम्बार |
बरनौ श्रीगिरिराज यश, निज मति के अनुसार ||

|| चौपाई ||

जय हो जय बंदित गिरिराजा | ब्रज मण्डल के श्री महाराजा ||

विष्णु रूप तुम हो अवतारी | सुन्दरता पै जग बलिहारी ||

स्वर्ण शिखर अति शोभा पावें | सुर मुनि गण दरशन कूं आवें ||

शांत कंदरा स्वर्ग समाना | जहाँ तपस्वी धरते ध्याना ||

द्रोणगिरि के तुम युवराजा | भक्तन के साधौ हौ काजा ||

मुनि पुलस्त्य जी के मन भाये | जोर विनय कर तुम कूं लाये ||

मुनिवर संघ जब ब्रज में आये | लखि ब्रजभूमि यहाँ ठहराये ||

विष्णु धाम गौलोक सुहावन | यमुना गोवर्धन वृन्दावन ||

देख देव मन में ललचाये | बास करन बहुत रूप बनाये ||

कोउ बानर कोउ मृग के रूपा | कोउ वृक्ष कोउ लता स्वरूपा ||

आनन्द लें गोलोक धाम के | परम उपासक रूप नाम के ||

द्वापर अंत भये अवतारी | कृष्णचन्द्र आनन्द मुरारी ||

महिमा तुम्हरी कृष्ण बखानी | पूजा करिबे की मन में ठानी ||

ब्रजवासी सब के लिये बुलाई | गोवर्धन पूजा करवाई ||

पूजन कूं व्यंजन बनवाये |  ब्रजवासी घर घर ते लाये ||

ग्वाल बाल मिलि पूजा कीनी | सहस भुजा तुमने कर लीनी ||

स्वयं प्रकट हो कृष्ण पूजा में | मांग मांग के भोजन पावें ||

लखि नर नारि मन हरषावें | जै जै जै गिरिवर गुण गावें ||

देवराज मन में रिसियाए | नष्ट करन ब्रज मेघ बुलाए ||

छाया कर ब्रज लियौ बचाई | एकउ बूंद न नीचे आई ||

सात दिवस भई बरसा भारी | थके मेघ भारी जल धारी ||

कृष्णचन्द्र ने नख पै धारे | नमो नमो ब्रज के रखवारे ||

करि अभिमान थके सुरसाई | क्षमा मांग पुनि अस्तुति गाई ||

त्राहि माम मैं शरण तिहारी | क्षमा करो प्रभु चूक हमारी ||

बार बार बिनती अति कीनी | सात कोस परिकम्मा दीनी ||

संग सुरभि ऐरावत लाये | हाथ जोड़ कर भेंट गहाए ||

अभय दान पा इन्द्र सिहाये | करि प्रणाम निज लोक सिधाये ||

जो यह कथा सुनैं चित लावें | अन्त समय सुरपति पद पावैं ||

गोवर्धन है नाम तिहारौ | करते भक्तन कौ निस्तारौ || 

जो नर तुम्हरे दर्शन पावें | तिनके दुख दूर ह्वै जावे ||

कुण्डन में जो करें आचमन | धन्य धन्य वह मानव जीवन ||

मानसी गंगा में जो नहावे | सीधे स्वर्ग लोक कूं जावें ||

दूध चढ़ा जो भोग लगावें | आधि व्याधि तेहि पास न आवें ||

जल फल तुलसी पत्र चढ़ावें | मन वांछित फल निश्चय पावें ||

जो नर देत दूध की धारा | भरौ रहे ताकौ भण्डारा ||

करें जागरण जो नर कोई | दुख दरिद्र भय ताहि न होई ||

श्याम शिलामय निज जन त्राता | भक्ति मुक्ति सरबस के दाता ||

पुत्रहीन जो तुम कूं ध्यावें | ताकूं पुत्र प्राप्ति ह्वै जावें ||

दण्डौती परिकम्मा करहीं | ते सहजहिं भवसागर तरहीं ||

कलि में तुम सक देव न दूजा | सुर नर मुनि सब करते पूजा ||

|| दोहा ||

जो यह चालीसा पढ़ै, सुनै शुद्ध चित्त लाय ।
सत्य सत्य यह सत्य है, गिरिवर करै सहाय ||

क्षमा करहुँ अपराध मम, त्राहि माम् गिरिराज |
श्याम बिहारी शरण में, गोवर्धन महाराज ||